दिल्ली के नेहरू स्टेडियम में सबसे बड़े स्वास्थ्य मेले का आयोजन

दिल्ली के नेहरू स्टेडियम में सबसे बड़े स्वास्थ्य मेले का आयोजन

रोहित पाल

हार्ट केयर फाउंडेशन ने भारत को स्वस्थ और रोग मुक्त बनाने के लिए 18 अक्टूबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 26वें हेल्थ मेला का आयोजन किया। यह मेला सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक चला। इस मेले की खास बात यह थी इस बार इसकी थीम 'फिट दिल्ली, फिट इंडिया' थी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन, दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव विजय सिंह देव भी मौजूद रहे। मेले के उद्धघाटन दौरान BCCI के कार्यवाहकअध्यक्ष CK खन्ना, हेल्थ एंड वेलनेस बिल्डिंग कंसैन्स पर एचसीएफआई की सह अध्यक्ष IAS  मीनाक्षी दत्ता घोष और उनके साथ सतीश उपाध्याय पूर्व अध्यक्ष शिक्षा एसडीएमसी, बेजोन मिश्रा अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ता नीति विशेषज्ञ, डॉ। गिरीश त्यागी दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष, ऋचा भारती भारत सरकार स्वास्थ्य मंत्रालय मीडिया और संचार सलाहकार, प्रो. डॉ. मोनिका चौधरी निदेशक स्वास्थ्य विज्ञान स्कूल अंसल विश्वविद्यालय और डॉ. निशा मेंदिरत्ता स्पाइस विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग एसोसिएट हेड मौजूद रहे।

हार्ट केयर फाउंडेशन का यह अनूठा मेला स्वास्थ्य विभाग, भारतीय खेल प्राधिकरण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार के सहयोग से आयोजित किया गया। जिसमें चिकित्सा की विभिन्न पद्धतियां एक साथ उपलब्ध थी। परफेक्ट हेल्थ मेला पहली बार 1993 में शुरू किया गया था। हर साल 200 से अधिक संगठन सहित राज्य और केंद्र सरकार की संस्थाएं, सार्वजानिक उपकर्म और मुख्य कार्पोरेट्स इस कार्यक्रम में भाग लेते हैं।

पद्म श्री अवार्डी एचसीएफआई और सीएमएएओ के अध्यक्ष डॉ. के.के अग्रवाल ने कहा कि 26वें हेल्थ मेला का आयोजन होना बेहद खुशी की बात है। इस बार यह मेला फिट इंडिया जैसे विषय पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि हर कोई स्वस्थ हो सकता है चाहे कोई व्यक्ति फिट हो या उसे कोई बीमारी हो और एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग होता है। अगर दिमाग स्वस्थ होगा तो सभी बिमारियों को रोका जा सकता है। इस मेले का आयोजन हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ और स्वच्छ भारत के दृष्टिकोण को लेकर किया गया है।

इस बार मेले में 30 से अधिक वैज्ञानिकों ने भाग लिया, जिन्होंने अध्यापकों, स्कूली बच्चों और आम जनता को चमत्कारों के पीछे छिपे विज्ञान और कम खर्च में बच्चों को शिक्षित करने के सरल तरीके बताये। खगोल विज्ञान के कुछ पहलुओं का भी सजीव चित्रण भी किया गया। कपड़ा मंत्रालय के सहयोग से करीब 180 कारीगर अपनी हस्तकला और हथकरघा के कौशल को प्रदर्शित किया।

परिवहन और पर्यावरण मंत्रालय ने लोगों को वायु प्रदूषण और जल प्रदूषण की हानियों से रूबरू कराया। विश्व के 19 देशों ने अपने यहां के स्वास्थ्य मॉडल को प्रदर्शित किया। इसके अलावा दिल्ली रेड क्रॉस सोसायटी के साथ मिलकर बेसिक कार्डिएक लाइफ स्पोर्ट सर्टिफिकेट प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चलाया गया।

मेले में मरीजों की मुफ्त एंजियोग्राफी हुई, वहीं दिल के ऑपरेशन और आंखों के ऑपरेशन के लिए मरीजों की जांच की गयी। पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की स्मृति में एक विशेष स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया था। मेले में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को पेट के कीड़े मारने की दवा मुफ्त दी गयी।

 

इसे भी पढ़ें-

कैंसर-मधुमेह की जांच में फ‍िसड्डी है केजरीवाल की सरकार

वायु प्रदूषण से मासूमों की आंखों की रोशनी को खतरा, एम्स के डॉक्टरों ने दी चेतावनी

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।